जिस कवि की मै बात करने जा रहीं हूँ, यह कवि पुराने ज़माने का लगता है ! नहीं तो हमारी तरह आज एक बढ़िया ब्लॉगर होता ! अपनी रचनाओं को ब्लॉग पर रोज छापता और खुश होता ! कमसे कम इस तरह frustrate तो नहीं होता ! खैर कहानी ही पढ़ लीजिये ! आप खुद समझ जायेंगे !
एक कवि जंगल में एक वृक्ष के नीचे बैठा अपनी कवितायें पढ़ रहा था ! और खुश हो रहा था अपनी कामयाबी पर ! दूर-दूर तक कोई भी नहीं था वहाँ पर ! सिर्फ उस वृक्ष पर एक कौवा बैठा हुआ था ! कवि अपनी कविता में कहने लगा कि, आज मै बहुत खुश हूँ ! आज मै एक प्रसिद्ध कवि होने के साथ-साथ दुनिया में सबसे खुशनसीब इन्सान हूँ! मुझे लगता है कि, मैंने जैसे सारी दुनिया का धन पा लिया है ! इतने में ऊपर बैठा कौवा जोर-जोरसे हंसने लगा ! और कहा ..सो वॉट? इससे क्या हुआ ? कवि कुछ भयभीत कुछ आश्चर्य चकित सा इधर-उधर देखने लगा ! उसने सोचा यहाँ तो कोई भी नहीं है !सिवाय ऊपर बैठे कौए के अलावा ! कवि ने वृक्ष क़ी ओर ऊपर देखकर कहा कौए से, "क्या ये तुम बोल रहे थे ?" ... "निश्चित ही" कौए ने कहा ! "मै ही बोल रहा हूँ ! और तुम्हारी इस नादानी पर हँस भी रहा हूँ ! क्या तुमने कुछ कवितायें लिखकर सोलोमन का खजाना पा लिया है ? जो इस प्रकार अकड़ रहे हो ? कितने नासमझ हो तुम" कौए ने कहा ! कौए क़ी बात सुनकर कवि को बड़ा गुस्सा आया ! उसने गुस्से से कहा कौए से, "अरे नासमझ कौए तुम क्या समझोगे कविता क्या होती है ? बड़े-बड़े कवि मेरी कविताओं क़ी तारीफ करते नहीं थकते ! और तुम हो क़ी मेरी हर पंक्ति पर सो वॉट ? सो वॉट क़ी दाद दे रहे हो ! नासमझ मै नहीं मुर्ख कौए नासमझ तो तुम हो ! " कवि क़ी इस बात पर कौए ने कहा ! "शायद तुम ठीक कहते हो ! मै जीवन क़ी एक ही कविता क़ी जानता हूँ ! जो जीवन को जानने और समझने से आती है ! बस हम दोनों में फर्क सिर्फ इतना ही है कि, किसीकी नासमझी कविता नहीं बन पाती और किसी क़ी नासमझी कविता बन जाती है ! " कौए क़ी बात सुनकर कवि गुस्से में अपनी सारी लिखी हुई कविताएँ जमीन पर फेंककर चला गया !
मुझे यह कहानी पढ़कर ऐसा लगा कि, हो न हो कौवा जरुर दार्शनिक रहा होगा ! आप कहते होंगे कौवा और दार्शनिक ? यह कैसे हो सकता है ? मै कहती हूँ क्यों नहीं हो सकता ! जंगल में शेर राजा हो सकता है ! गधा बुद्धु हो सकता है ! लोमड़ी चालाक हो सकती है, तो फिर कौवा दार्शनिक क्यों नहीं हो सकता ? आप इस कहानी को पढ़कर ऐसे ही मजा ले सकते है ! या फिर अपने-अपने मनपसंद अर्थ ढूंड सकते है ! जैसी आपकी मर्जी ! बुद्धि क़ी थोड़ी कसरत भी हो जाएगी !