मित्रो, स्पेन के महान चित्रकार "पाब्लो पिकासो" के बारे में आप सब जानते ही होंगे ! अनावश्यक विस्तार में न जाते हुए उनके बारे एक बात कहना चाहती हूँ ...एक दिन पिकासो चित्र बना रहे थे इतने में एक ग्राहक आया उनकी एक पेंटिंग वह ग्राहक खरीदना चाहता था ! मोलभाव तय कर जब वह ग्राहक पेंटिंग खरीदकर ले जाने लगा तब पिकासो ने उत्सुकतावश उस ग्राहक से पूछा कि, क्या आपको मेरी पेंटिंग इतनी पसंद आयी जिसे आप खरीदना चाहते थे ? इस पेंटिंग के रेखा चित्र से आपने क्या समझा ? पता है उस ग्राहक ने क्या जवाब दिया ...नहीं मै पेंटिंग के बारे में उसके रंगों के बारे कुछ भी नहीं जानता दरअसल मैंने हाल ही में बहुत बड़ा बंगलो ख़रीदा है और उस बंगले के ड्राइंग रूम में इस पेंटिंग को सजाना चाहता हूँ ! इस वक्तव्य से पिकासो क्या किसी भी कलाकार को सात्विक संताप होना स्वाभाविक है ! पिकासो ने उस पेंटिंग को उस ग्राहक के हाथ से छीन कर पैसे वापिस कर दिए और कहा जिसे कला की जानकारी नहीं जिसके प्रति प्रेम नहीं उसे कोई अधिकार नहीं इस पेंटिंग को खरीदने का !
आज सतीश जी की पोस्ट पढ़कर मुझे कुछ ऐसा ही लगा ! मनुष्य वही पढता है जो पढना चाहता है, वही देखता है जो देखना चाहता है, वही सुनता है जो सुनना चाहता है ! वही समझता है जो समझना चाहता है जिस भावदशा में कोई लेखक अपनी रचना को पाठकों के सामने लाता है जरुरी नहीं उस भावदशा को हर कोई पाठक समझे ! पाठक अपने स्वभाव और रूचि के अनुसार टीका टिप्पणी करते है या फिर अपने ही स्वभाव को व्यक्त करते है पाठक स्वतंत्र है टिप्पणी करने के लिए !
ब्लॉग जगत में लेखन से ज्यादा टिप्पणियों पर क्यों इतना ध्यान दिया जाता है मै समझ नहीं पायी आज तक ! यह सच है की हर रचनाकार की दिली ख्वाइश होती है कि पाठक ध्यान से उस रचना को पढ़े प्रतिक्रिया करे पर ऐसा नहीं हुआ तो दुखी होने की क्या जरुरत है ?
मुझे तो बस यही लगता है टिप्पणियों के मनोविज्ञान को समझ कर उसके मोहजाल से खुद को अलग कर बिलकुल निरपेक्ष लेखन हो, हमारी रचना को सौ प्रशंसकों में से एक ने भी करीब से समझा है सार्थक प्रतिक्रिया दी यही बहुत है मेरे लिए ...अब पता नहीं इस रचना को कोई कितना समझेंगे प्रतिक्रिया करंगे :)
सतीश जी की आज की पोस्ट पर शायद टिप्पणी के रूप में मै इतना सब कुछ कह नहीं पाती इसलिए इसे उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया ही समझे और इससे बेहतर आप प्रतिक्रिया देना चाहते है तो स्नेहपूर्वक स्वागत है !
