गुरुवार, 14 मार्च 2013

क्षणिकाएँ ...


भीड़ के साथ 
मिलकर व्यक्ति 
भीड़ ही बन जाता है 
और भीड़ का कोई 
व्यक्तित्व नहीं होता 
न ही कोई 
उत्तरदायित्व होता है 
सामूहिक हत्याओं में 
विध्वंस में ....!

  ***

मन मंथन 
आत्म चिंतन से 
बेहतर उपाय 
अब हमने 
सोच लिया है 
सामूहिक 
विरोध स्वरूप 
कैंडल मार्च 
करना ....!

10 टिप्‍पणियां:

  1. सच है परिवर्तन तो सोच में लाना है.....

    जवाब देंहटाएं
  2. भीड में इंसान एक हिस्सा भर होता है उसका अपना सोच व वजूद शायद खत्म हो जाता है. बहुत सुंदर क्षणिकाएं.

    रामराम.

    जवाब देंहटाएं
  3. मन मंथन
    आत्म चिंतन से
    बेहतर उपाय bahut sundar.....

    जवाब देंहटाएं
  4. बहुत सुन्दर...सारगर्भित ... क्षणिकाएँ .....सुमनजी

    जवाब देंहटाएं
  5. देश में भीड्चाल का रिवाज़ है ...इसपर चिंतन आवश्यक है !

    जवाब देंहटाएं
  6. बहुत सुंदर सार्थक ,चिंतन योग्य.......
    सुमन जी

    जवाब देंहटाएं
  7. बहुत ही सार्थक और भावपूर्ण प्रस्तुति,आभार.

    जवाब देंहटाएं
  8. सोच बदलनी ही होगी. सुंदर प्रस्तुति.

    जवाब देंहटाएं