रविवार, 1 फ़रवरी 2015

जीवन को रसमय बना दे कुछ वैसा ....


नमक,मिर्च,मसालों की
नपी तुली मात्रा
जहाँ भोजन को
स्वादिष्ट बनाती है
वहीँ अधिक मात्रा
भोजन के पोषक
तत्वों को नष्ट
कर देती है !
साहित्य में भी
यही सच है !
सुगम साहित्य
आत्मा की भूख है
भूख प्राकृतिक है
मुझे भी लगती है
आप ही की तरह
पढ़ना मै भी चाहती हूँ
लेकिन क्या ?
कुछ ऐसा जो
सुपाच्य, स्वास्थ्यवर्धक
जीवन को रसमय
बना दे कुछ वैसा … !!

सोमवार, 19 जनवरी 2015

देश,धरती की दुर्गति ...

हम,
गति कहे या इसे
देश,धरती की दुर्गति
चार बच्चे पैदा करने की
सलाह को
संत,महंत,नेताओं की
जाहिल नीति .... !


समय के साथ
शब्द भी अपने अर्थ
खो देते है शायद,
'अष्ट पुत्र सौभाग्यवती'
तब आशीष समान
अब चार बच्चे भी
 लगती है गाली … !

बुधवार, 7 जनवरी 2015

सुबह-सुबह स्वर्ग के दरवाजे पर दस्तक हुयी ...

ठक-ठक ठक-ठक सुबह-सुबह स्वर्ग के दरवाजे पर दस्तक हुयी ! कौन है ? भीतर से देवदूत की आवाज आयी ! कृपया दरवाजा खोलिए बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा ! देवदूत ने जरा सी खिड़की खोली और पूछा कौन हो और क्या चाहते हो ?? मै भीतर आना चाहता हूँ बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा ! यह बताओ की शादीशुदा हो या गैर शादीशुदा हो देवदूत ने प्रश्न किया ! जी, शादीशुदा हूँ उस व्यक्ति ने विनम्रता से कहा ! ठीक है नरक तो तुमने धरती पर ही देख लिया अब स्वर्ग में आ जाओ स्वागत है कहते हुए देवदूत ने दरवाजा खोल दिया ! अभी दरवाजा बंद किया ही था की फिर से दस्तक हुई ठक-ठक !
देवदूत ने फिर से जरा सी खिड़की खोली और खिड़की से झांक कर अपना प्रश्न दोहराया कौन हो और क्या चाहते हो ?? बाहर खड़े उस व्यक्ति ने कहा जो अभी-अभी भीतर गया है मै उसीका मित्र हूँ हम दोनों साथ-साथ मरे थे लेकिन उसकी चाल हमेशा मेरी चाल से थोड़ी अधिक तेज थी इसलिए वह जरा तेजी से यहाँ आ गया सो, दरवाजा खोलिए ! देवदूत ने पहले वाले व्यक्ति से किया गया प्रश्न दोहराया शादीशुदा हो या गैर शादीशुदा ?? बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा एक नहीं तीन बार की है चौथी के चक्कर में बुरा फंस गया कुछ पछतावे भरे स्वर में उसने कहा … !!
पहली शादी एक ही भूल समझ कर माफ़ करने लायक है दूसरी बार शादी अनुभव अभी कच्चा है पका नहीं समझ कर फिर भी माफ़ी लायक है लेकिन बार-बार की गयी गलती की यहाँ माफ़ी नहीं हो सकती ! यह स्वर्ग है कोई धरती का पागलखाना समझा है देवदूत ने खिड़की  बंद करते हुए कहा … !!

सुबह-सुबह स्वर्ग के दरवाजे पर दस्तक हुयी !

ठक-ठक ठक-ठक सुबह-सुबह स्वर्ग के दरवाजे पर दस्तक हुयी ! कौन है ? भीतर से देवदूत की आवाज आयी ! जी, दरवाजा खोलिए बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा ! देवदूत ने जरा सी खिड़की खोलकर पूछा क्या चाहते हो ??   जी, मै भीतर आना चाहता हूँ बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा ! पहले यह बताओ कि शादीशुदा हो या गैर शादीशुदा हो ? देवदूत ने प्रश्न किया ! जी, शादीशुदा हूँ उस आदमी ने विनम्रता से कहा ! ठीक है नरक तो तुमने भोग ही लिया है अब स्वर्ग के सुख भोगने आ जाओ स्वर्ग में स्वागत है देवदूत ने दरवाजा खोलते हुए कहा ! अभी दरवाजा बंद किया ही था की फिर से दस्तक हुई ठक-ठक ठक-ठक ! देवदूत ने फिर से जरा सी खिड़की खोली और खिड़की से झांककर फिर से वही प्रश्न दोहराया कौन हो और क्या चाहते हो ?? बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा जो अभी-अभी भीतर गया है मै उसीका मित्र हूँ हम दोनों साथ-साथ मरे थे मैंने आत्महत्या कर ली वह मारा गया था उसकी चाल हमेशा मुझसे जरा तेज थी सो, वह जरा तेजी से आ गया मै जरा लेट हो गया इसलिए मुझे आने में जरा सी देर हो गयी अब तो दरवाजा खोलिए ! देवदूत ने फिर से पहले व्यक्ति से किया हुआ प्रश्न दोहराया शादीशुदा हो या गैर शादीशुदा हो ?? बाहर खड़े व्यक्ति ने कहा एक नहीं तीन बार की है चौथी के चक्कर में सब मामला गड़बड़ हो गया उसने कुछ पछतावे भरे दुखी स्वर में कहा  … !
पहली बार शादी एक ही भूल है दूसरी बार शादी अनुभव की कमी है तीसरी बार शादी गले का फंदा ! माफ़ करना यह स्वर्ग है कोई धरती का पागलखाना नहीं है एक बार की हुई भूल माफ़ी लायक है दूसरी बार की हुई भूल अनुभव की कमी है लेकिन बार-बार की हुई भूल भूल नहीं पागलपन है देवदूत ने यह कहते हुए दरवाजा जोरसे बंद करते हुए कहा    …!!

बुधवार, 17 दिसंबर 2014

खरपतवारों ने मिलकर .....

गुलाब के
पौधों का
पोषक तत्व
ग्रहण कर
खुद ब खुद
उग आये
खरपतवारों ने
मिलकर,
फल-फूल खिलने
से पहले ही
नष्ट करना
शुरू कर दिया है
उन नाजुक
पौधों को !

सोच रही हूँ   …
अब तो तू भी
चिंतित हो रहा
होगा
अपनी इस
बगिया की
दिन ब दिन
उजड़ती हालात
पर,
आंसू बहा रहा
होगा मेरी तरह
या फिर
सोच रहा है
खरपतवार नाशक
कोई  दवा के
 बारे में … ??

बुधवार, 10 दिसंबर 2014

११ दिसंबर सद्गुरु ओशो का जन्मदिन है ... !

११ दिसंबर को सद्गुरु ओशो का जन्मदिन होता है ! हम सब ओशो प्रेमी, साधक अपनी अपनी ख़ुशी के अनुसार इस महोत्सव दिन को मनाते है और ख़ुशी के इस उत्सव में आप सब आमंत्रित है !

ओशो "जिनका न कभी जन्म हुआ न मृत्यु" उनके द्वारा कहे गए ये शब्द न केवल उनके अपने संबंध में है, बल्कि सभी बुद्ध पुरुषों के संबंध में कहे गए है क्योंकि बुद्ध पुरुष समय के भीतर अवतरित होते हुए भी समय के पार होते है !
यह तो हमारी अपनी ख़ुशी होती है आदर व्यक्त करने की, उनके जन्मदिवस के उपलक्ष में एक छोटी सी आदरांजलि है यह  … 

"मानसून आते ही ठंडी-ठंडी हवायें सरसराने लगती है हृदयाकाश में छाये भावों के मेघ मन की धरती पर बरसने को उतावले हो जाते है बारिश की इन भाव भरी रिमझिम फुहारों से जब मन की मिट्टी गीली होने लगती है तब बो देती हूँ इस गीली मिट्टी में फूलों के मन पसंद बीज और जब यह बीज टूटकर,गलकर अंकुरित हो पौधे हवावों की सरसराती ताल पर फूलों सहित झूम झूम कर नाचने, गीत गाने लगते है तब फूलों की इस सुगंध से सारा जीवन महकने लगता है  जैसे ".....!

कभी ऊपरी यह पंक्तियाँ कविता रूप में लिखी थी क्योंकि सद्गुरु वो मानसून होता है जिस साधक के भी जीवन में प्रवेश करता है सब कुछ बदलने लगता है ! मन की मिट्टी का जरखेज होकर उस मिट्टी में पड़े हुए बीज का फूल बनकर खिलना ही उस बीज की सार्थकता होती है ! हर बीज के प्राणों में जाने अनजाने यही प्यास होती है शायद ! बीज से फूल बन खिलने की प्रक्रिया से गुजरने की कला एक अद्भुत कीमिया है, विज्ञानं है जो एक कुशल बागबान कहे या सद्गुरु यही हमें सीखा सकते है हर बीज के प्राणों में यह प्यास तीव्र से तीव्रतर होती जाये यही कामना करते हुए    … 
 सद्गुरु ओशो के चरणों में शत-शत नमन !

मंगलवार, 2 दिसंबर 2014

अपनी आत्मरक्षा हेतु ...

अपनी आत्मरक्षा हेतु
उसने भी अब
हथियार उठाना सिख
लिया है
प्रतिक्रिया स्वरूप
परिणाम जानते हो
इसका  ??
बड़ी तेजी से स्त्रैण
गुणों का नष्ट होना
आज दो
कल दो सौ
परसो दो हजार
असंख्य
गुलाब गैंगों का
अस्तित्व में आना    … !