रविवार, 28 सितंबर 2014

ताउम्र जवां बने रहने का नुस्खा ..

जिंदगी भी ना 
अच्छे-बुरे 
तीखे-कड़वे 
खट्टे-मीठे 
अनुभव लेने की 
आला पाठशाला है  !
यहाँ,
इन अनुभवों के 
नित नवे पाठ 
पढ़िए लेकिन 
रात सोने से 
पहले 
पढ़े पाठ भुला 
दीजिये !
ताउम्र जवां,
खूबसूरत,स्वस्थ, 
तनावरहित बने 
रहने का 
खास नुस्खा 
यह जरूर 
अपनाईये !
महंगे क्रीम 
कॉस्मेटिक सभी 
बेकार है इस 
कीमती नुस्खे के 
सामने  .... :)

शनिवार, 13 सितंबर 2014

भाषा सेतु है ....


भाषा सेतु है 
जो जोड़ देती है 
एक दूसरे से 
व्यक्ति व्यक्ति से 
देश दुनिया से 
प्रेम मार्ग से,

और मौन 
अस्तित्व की भाषा है 
जो जोड़ देती है 
खुद को खुद से 
शरीर,मन,आत्मा से 
प्रकृति परमात्मा से 
ध्यान मार्ग से,

जब भी मिलो 
दूसरे से 
मिलो प्यार से 
जब भी मिलो 
खुद से
ध्यान से  .... !!